महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटईडीहा में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाते समय निकली चिंगारी से एक खपरैल के मकान में आग लग गई।
.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि खपरैल का मकान भरभराकर गिर पड़ा जिससे एक महिला को हल्की चोट आई है ।
वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि जब तक आग बुझाई जाती तब तक घरों में रखा गेहूं, चावल, कपड़े और अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।
इस संबंध में जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रहमत अली के घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
स्थानीय लोगों की मदद से घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।





























