श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत महादेवा में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास कचरा जमा है। इससे नाली जाम हो गई है और सड़क पर पानी भर गया है।
.
नाली का गंदा पानी चमन अली और शकील सिद्दीकी के घर के सामने सड़क किनारे जमा है। नाली में पॉलीथिन और अन्य कचरा भरा हुआ है।
पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी है।
स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से नाली की सफाई कराने और जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















