Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल: श्रावस्ती पुलिस ने पैर पर गोली...

दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल: श्रावस्ती पुलिस ने पैर पर गोली मारकर पकड़ा, 8 साल की मासूम से की थी दरिंदगी – Shravasti Police Encounter

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी शाहिद अली शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई मे

.

23 नवंबर को गिलौला क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही थीं।

शुक्रवार रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिसवारा-गिलौला बाइपास तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने लगा और टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी शाहिद अली, हबीब अली का बेटा और सिसवा, थाना भिनगा का निवासी है। उसके पास से अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की टीवीएस फीनिक्स मोटरसाइकिल मिली है। पुलिस के मुताबिक, बाइक भिनगा कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।