Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मतदाता पुनरीक्षण पर नगरपालिका ने व्यापारियों से मांगा सहयोग: सिसवा में मतदाता...

मतदाता पुनरीक्षण पर नगरपालिका ने व्यापारियों से मांगा सहयोग: सिसवा में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मुहिम तेज, नगरपालिका ने व्यापार मंडल के साथ की बैठक – Siswa Voter List Update

विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण-2027 को लेकर शुक्रवार को सिसवा नगरपालिका कार्यालय के सभागार में नगरपालिका प्रशासन और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने व्यापारियों से मतदाता पुनरीक्षण अभिय

.

बैठक में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को समाज का महत्वपूर्ण वर्ग बताते हुए कहा कि बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि मतदाता अपना नाम आलेख मतदाता सूची में ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET ऐप के माध्यम से जांच सकते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। प्रशासन का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के साथ ही त्रुटियों को दूर करना है।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने सब्जी मंडी, इस्टेट तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई।

इस दौरान नगरपालिका लिपिक शकील अहमद, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिबू खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, धीरज जायसवाल, दीपक जायसवाल, मनीष रौनियार, रजाउल अंसारी, नवीन मद्धेशिया, हरिलाल सोनी, अविनाश मद्धेशिया, साहेब सिंह सेठी, संतराज विश्वकर्मा, इरफान अंसारी, अनिल जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, अंबुज शर्मा, बनारसी गुप्ता और आनंद जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।