Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मां पेहर मंदिर में नवरात्र पर भव्य सजावट:श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह-शाम आरती...

मां पेहर मंदिर में नवरात्र पर भव्य सजावट:श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह-शाम आरती और भक्तिमय माहौल

0
0
मां पेहर मंदिर में नवरात्र पर भव्य सजावट:श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह-शाम आरती और भक्तिमय माहौल

श्रीदत्तगंज। शारदीय नवरात्र के मौके पर आदिशक्ति धाम मां पेहर मंदिर में भव्य सजावट की गई है। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही है। नवरात्र के दौरान मां के दर्शन और पूजा के लिए भक्त लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय पूरे नियमों से आरती की जाती है। अयोध्या के धरमदास शास्त्री की देखरेख में पूजा-अर्चना कराई जा रही है। धार्मिक अनुष्ठानों के कारण मंदिर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र में मां के दर्शन और पूजा का खास महत्व होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मंदिर के उपाध्यक्ष उमाशंकर सोनी और सहयोगी राजा सिंह ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना धार्मिक परंपराओं के हिसाब से ही होती है। सुबह-शाम की आरती में शामिल होकर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेते हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat