बस्ती के कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को खेती व स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाना। कृषि विभाग के कार्यक्रम में 147 महिला किसानों ने हिस्सा लिया। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों व कृषि आधारित व्यवसायों की जानकारी दी गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि घर तक सीमित न रहकर कृषि व्यवसाय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने उत्पादन बढ़ाने को कहा। संयुक्त कृषि निदेशक रामवचन राम ने उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाएं बताईं। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन व मार्केटिंग पर जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. अंजलि वर्मा ने मोटे अनाज, मशरूम और स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार बताया। उन्होंने गुणवत्ता, पैकेजिंग व डिजिटल मार्केटिंग से उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने को कहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में सामूहिक विवाह समारोह में 234 जोड़े बने हमसफर:कुछ जोड़ों के समारोह में शामिल होने के बाद भी आएगी बारात › बढ़नी में जर्जर सड़क को लेकर चेयरमैन से मुलाकात:वार्ड 6, 7 और 8 की सड़क जल्द बनाने का मिला आश्वासन › मिशन शक्ति के तहत प्रिया बनीं एक दिन की जिलाधिकारी:डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी, जनसुनवाई कर समस्याएं हल करने के निर्देश दिए › विधायक दूधराम ने नवली में की जनसभा:अक्टूबर से शुरू होगा टूटी सड़कों का निर्माण, महिलाओं को बांटी साड़ियां“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















