Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बागापार की चार सड़कें गड्ढों से भरीं: ग्रामीण उमेश चन्द्र मिश्र ने...

बागापार की चार सड़कें गड्ढों से भरीं: ग्रामीण उमेश चन्द्र मिश्र ने डीएम से मरम्मत कराने की मांग की – Maharajganj Bagapar Road Repair Demand

बागापार की चार सड़कें गड्ढों से भरीं।

महराजगंज के सदर ब्लॉक के बागापार इलाके की चार प्रमुख सड़कें लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

.

बागापार निवासी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी महराजगंज को शिकायत पत्र देकर इन सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पहले भी कई बार पत्र और आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायत की गई, लेकिन सड़कें अब तक ठीक नहीं हुईं।

शिकायत में जिन चार सड़कों का जिक्र है, वे हैं: बरगदवा राजा से नहर रोड, केवलापुर, झुंगवा और धरमौली होते हुए चौक बाजार तक का मार्ग; केवलापुर से चानकी पुल तक का मार्ग; बागापार के विशुनपुरवा से कटहरा संपर्क मार्ग; और बागापार से बनहिया, अमसुआ और चाफी तक का मार्ग।

शिकायत पत्र के मुताबिक, इन रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों और रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।

उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से जनहित में सभी सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और उन्हें गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।