Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आग़ाज़:महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में...

सिसवा में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आग़ाज़:महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने बिखेरी चमक, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान

0
4
सिसवा में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आग़ाज़:महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने बिखेरी चमक, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सिसवा आनंद कुमार मिश्र रहे। पहले दिन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की 400 मीटर बालक दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवियापुर के अमन प्रथम और यूपीएस पिपरा बाजार के आदित्य द्वितीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में पीएम श्री पिपरा बाजार की राधिका भारती प्रथम और पीएम श्री शेषपुर की मोहिनी द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालिका दौड़ में पीएम श्री पिपरा बाजार की राबिया खातून प्रथम रहीं। 200 मीटर बालिका दौड़ में राधिका भारती प्रथम और यूपीएस मधवलिया की अंकिता द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक दौड़ में अमन प्रथम और यूपीएस बौलिया बाबू के सिंघम द्वितीय रहे। 100 मीटर बालक दौड़ में यूपीएस सोफड़ा के रुस्तम प्रथम और पीएम श्री पिपरा बाजार के अभय रावत द्वितीय रहे। जूनियर बालिका कबड्डी में बेलभरिया की टीम विजेता और बरवां हरिया की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में यूपीएस मधवलिया के अंकित प्रथम और पीएम श्री पिपरा बाजार के नियाजुद्दीन द्वितीय रहे। 50 मीटर बालिका दौड़ में पीएम श्री पिपरा बाजार की परी प्रथम और शेषपुर की शिवानी द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक दौड़ में अंकित प्रथम और नियाजुद्दीन द्वितीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ के उपलब्ध विवरण में अंशिका, मधवलिया और अंकिता, हरपुर पकड़ी के नाम दर्ज हैं। 200 मीटर बालक दौड़ में मधवलिया के शिवम प्रथम और हरपुर पकड़ी के कन्हैया द्वितीय रहे। 200 मीटर बालिका दौड़ में पीएम श्री पिपरा बाजार की अर्चना प्रथम और यूपीएस मधवलिया की अंशिका द्वितीय रहीं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat