Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Navratri Shopping in Shohratgarh | Devotees Crowd Market for Puja Items

Navratri Shopping in Shohratgarh | Devotees Crowd Market for Puja Items

0
1

निसार अहमद चौधरी | गड़ाकुल(शोहरतगढ़), सिद्धार्थनगर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में नवरात्रि को लेकर बाजार में काफी रौनक है। भारत माता चौक से पुलिस पिकेट तक पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।

चुनरी, नारियल, फोटो, रंग, सिंदूर, माला, जूतियां, करधन और नोटों की माला की खूब बिक्री हो रही है। दुकानदार राजेंद्र प्रसाद, तिरबेनी और लक्ष्मी ने बताया कि चतहरा, गडाकुल, परसिया समेत कई गांवों से लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।

रीता, सुनीता, सरिता देवी और मनभावति जैसे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस साल चुनरी और फोटो महंगे हुए हैं। नवरात्रि शुरू होते ही इनकी मांग बढ़ गई है। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रहती है।

भीड़ को देखते हुए भारत माता चौक से पुलिस पिकेट तक पुलिसकर्मी तैनात हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई का दावा किया है, जबकि स्थानीय लोगों ने बेहतर इंतजाम की मांग की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat