मथुरा बाजार में चल रहे रामलीला मंचन में बुधवार रात शिव धनुष टूटते ही माता जानकी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इसके बाद राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। धनुष टूटने पर क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। लक्ष्मण ने कहा, ‘बालकपन में कई धनुष तोड़े, तब गुस्सा नहीं हुए, इस धनुष में ऐसा क्या था कि इतना क्रोधित हो रहे हैं?’ श्रीराम की वाणी सुनकर परशुराम का क्रोध शांत हो गया। राजा जनक शिवकुमार पासवान, परशुराम सतीश कसौधन, राम रोहित पाठक और लक्ष्मण संदीप कुमार कसौधन बने। दर्शकों ने उनके अभिनय की सराहना की। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मंचन देखा। रामलीला समिति के आयोजक कैलाश नाथ कसौधन, अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रीराम की प्रतिमा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› अंडे की दुकान चलाते हैं पिता, बेटे ने रचा इतिहास:सिसवा के इमामुद्दीन अंसारी का यूपी पुलिस में चयन, 12-15 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता › एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज › Bahraich Saryu River Drowning | NDRF Search Operation Continues › खरगूपुर ग्राम पंचायत में देवी जागरण का आयोजन:इकौना के भक्तों में उत्साह, लगे जयकारे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















