श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में खरूरी चौराहे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बढ़ाई पूर्वा निवासी जैबुल निशा (36) घायल हो गईं। उनके पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, साथ ही सिर में भी चोट आई है। जैबुल निशा अपने पति जाबिर अली के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थीं, तभी मोड़ पर बाइक बेकाबू हो गई। परिजन उन्हें तुरंत संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर जैबुल निशा को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बहराइच भेजा गया। एंबुलेंस में ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने मरीज की देखरेख की और डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी उपचार किया। एंबुलेंस चालक मनोज कुमार की मदद से मरीज को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। मरीज के परिजनों ने आपातकालीन सेवा के लिए ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान और चालक मनोज कुमार का आभार जताया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Indo-Nepal Border Security Alert | SSB Police Joint Patrol Balrampur › सिद्धार्थनगर में EVM की जांच का डीएम ने किया निरीक्षण:CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया, डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर परखी जा रही कार्यक्षमता › अंडे की दुकान चलाते हैं पिता, बेटे ने रचा इतिहास:सिसवा के इमामुद्दीन अंसारी का यूपी पुलिस में चयन, 12-15 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता › एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















