![]()
श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के दसियापुर गांव के पास नहर किनारे मिले पुष्पा शुक्ला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और मृतका की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड व ई-श्रम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को मृतका के बेटे शिवम शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और लोगों के बयानों के आधार पर ई-रिक्शा चालक भगेलू यादव का नाम सामने आया। पुलिस का आरोप है कि महिला को घर ले जाते समय आरोपी ने सुनसान स्थान पर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने और पकड़े जाने के डर से उसने कथित तौर पर पुष्पा शुक्ला की हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के दस्तावेज झाड़ियों में छिपा दिए। ई-रिक्शा और तीन दस्तावेज बरामद पुलिस ने 15 अक्टूबर को लखनऊवा फार्म के पास ग्राम तिलकपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ई-रिक्शा संख्या UP46T3981 और मृतका के तीनों दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238 भी बढ़ाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। दवा लेने गई थीं पुष्पा, फिर नहीं लौटीं घर परिजनों के मुताबिक, पुष्पा शुक्ला दवा लेने इकौना गई थीं। इसके बाद वह अपने पति पवन कुमार शुक्ला की वीरपुर स्थित पान की दुकान पर पहुंचीं। पति ने उन्हें ई-रिक्शा से घर के लिए रवाना किया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं। बाद में उनका शव गांव के पास नहर किनारे मिला। घटना के बाद भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई थी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी और दस्तावेजों की बरामदगी को पुलिस मामले की जांच में अहम सफलता मान रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में SSB का 20 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा:30 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, 15 युवाओं को सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण › एसएसबी ने भगवानपुर कोड़र में नशा मुक्ति कार्यक्रम किया:ग्रामीणों को नशे के नुकसान बताए, स्वस्थ समाज बनाने की अपील › सिद्धार्थनगर के राप्ती नदी में कूदे युवक का शव मिला:दो दिन की तलाश के बाद बिमौवा बुजुर्ग के पास मिला, परिवार में मातम › मदनपुरा के प्रिंस ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाजी मारी:सिंहपुर में हुई न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता, कबड्डी-खो-खो में सिंहपुर चैंपियन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















