महराजगंज के सिंहपुर में 15 अक्टूबर 2026 को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें मदनपुरा के प्रिंस ने 50 और 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर के मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मुकेश कुमार और ग्राम प्रधान रामाकांत पासवान ने की। नोडल संकुल शिक्षक सतीश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कबड्डी के उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक और बालिका दोनों वर्गों में सिंहपुर की टीम विजेता बनी। खो-खो में भी उच्च प्राथमिक स्तर पर सिंहपुर ने जीत दर्ज की, जबकि कोहड़वल उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर पर खो-खो में मदनपुरा विजेता और सिंहपुर उपविजेता रहे। इस मौके पर लवकुश प्रसाद गौतम, संतोष मिश्रा, मदन पटेल, मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद, त्रिभुवन, अनिल कपूर, मनोज अंगद, भोल, नुरुल हक, जितेंद्र, राजेश और वीरेंद्र नायक समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में सपा की बैठक में माइक छीनने पर हंगामा:AIMIM नेता ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं में हुई थी जमकर कहासुनी › Indo-Nepal Border Security Alert | SSB Police Joint Patrol Balrampur › सिद्धार्थनगर में EVM की जांच का डीएम ने किया निरीक्षण:CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया, डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर परखी जा रही कार्यक्षमता › अंडे की दुकान चलाते हैं पिता, बेटे ने रचा इतिहास:सिसवा के इमामुद्दीन अंसारी का यूपी पुलिस में चयन, 12-15 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















