बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के बप्पा जी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और करियर गाइडेंस की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उप निरीक्षक चंदन यादव ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा करने और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उप निरीक्षक सुमित कुमार ने छात्राओं को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा पर ध्यान देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं की मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल गुलिस्तां, कांस्टेबल अतुल मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, सुधा, प्रतिभा और ममता सहित कॉलेज स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Indo-Nepal Border Security Alert | SSB Police Joint Patrol Balrampur › सिद्धार्थनगर में EVM की जांच का डीएम ने किया निरीक्षण:CCTV की निगरानी में चल रही प्रक्रिया, डमी चुनाव चिह्न अपलोड कर परखी जा रही कार्यक्षमता › अंडे की दुकान चलाते हैं पिता, बेटे ने रचा इतिहास:सिसवा के इमामुद्दीन अंसारी का यूपी पुलिस में चयन, 12-15 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता › एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















