बहराइच में BC सखी और महिला उत्थान समिति से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग की। महिला उत्थान समिति की जिला अध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने बताया कि वे कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं। उनकी सात सूत्रीय मांगों पर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। शालिनी मिश्रा के अनुसार, उन्हें छह महीने के मानदेय का भुगतान करने का वादा किया गया था, जो अब तक नहीं मिला है। काम के लिए मिली डिवाइस भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं, जिससे उनका काम रुक रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी गाइडलाइन के बावजूद उन्हें बैठने के लिए तय जगह नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से जरूरी कार्रवाई करने और उनके काम को सुचारु बनाने की मांग की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› एस एस इंटर कॉलेज में छात्रों को मिशन शक्ति और:सिंदुरिया थाने के एसएचओ ने महिला सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव बताया › गायघाट उपचुनाव में रेनू देवी ने पूजा अग्रहरि को हराया:65 वोटों से जीत दर्ज कर बनीं वार्ड नंबर 7 की नई सभासद › रामनगर गुलरिया के निबिया में निकला कोबरा सांप:हर्षित सिंह के घर मचा हड़कंप, लोगों में दहशत के बाद सतर्कता की अपील › श्रावस्ती में सपा की बैठक में माइक छीनने पर हंगामा:AIMIM नेता ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं में हुई थी जमकर कहासुनी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























