Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौपाल लगाकर पशु चिकित्सा पर ग्रामीणों को किया जागरूक:श्रावस्ती के मुरैला गांव...

चौपाल लगाकर पशु चिकित्सा पर ग्रामीणों को किया जागरूक:श्रावस्ती के मुरैला गांव में ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी के साथ दी जानकारी

0
1
चौपाल लगाकर पशु चिकित्सा पर ग्रामीणों को किया जागरूक:श्रावस्ती के मुरैला गांव में ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी के साथ दी जानकारी

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला में एक चौपाल लगाई गई। यह चौपाल ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी प्रकाशिनी पाठक के नेतृत्व में आयोजित की। इसका मकसद ग्रामीणों को पशु चिकित्सा के बारे में जागरूक करना था। संस्था की बहनों और ग्रामीणों को पशुओं के पौष्टिक आहार और बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि मुंह पका, खुर पका, लंपी और गला घोंटू जैसी बीमारियों का समय पर इलाज जरूरी है। उन्होंने यह भी समझाया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देना और समय पर टीके लगवाना जरूरी है। इस मौके पर कई ग्रामीण और प्रशिक्षक मौजूद थे। शिविर में आए सभी ग्रामीणों को लंच बॉक्स भी दिए गए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat