भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बस्ती के तेलियाजोत स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने माताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और परिवार से मिलकर संवेदनाएं जताईं। इस दौरान कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि देने वालों में मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, माध्यमिक उप शिक्षा निदेशक ओपी त्रिपाठी, लखनऊ के एसीपी विकास पांडेय सहित कई अन्य गणमान्यजन भी शामिल थे। हरीश द्विवेदी के परिवार ने संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली विभाग का एक्शन:नवरात्रि-दशहरा पर हादसों का खतरा टालने में जुटा विभाग, सिसवा के मीर शिकारी टोला में दुरुस्त की गई बिजली व्यवस्था › बभनान स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर छाजन का काम शुरू:गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को धूप-बारिश से मिलेगी राहत › रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन › श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में लगेंगे GPS, डीएम ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















