Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मथुरा बाजार में रामलीला मंचन:राम-सीता विवाह संपन्न; परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक हुए...

मथुरा बाजार में रामलीला मंचन:राम-सीता विवाह संपन्न; परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक हुए भावुक

0
0
मथुरा बाजार में रामलीला मंचन:राम-सीता विवाह संपन्न; परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक हुए भावुक

मथुरा बाजार में चल रहे रामलीला मंचन में बुधवार रात शिव धनुष टूटते ही माता जानकी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इसके बाद राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। धनुष टूटने पर क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। लक्ष्मण ने कहा, ‘बालकपन में कई धनुष तोड़े, तब गुस्सा नहीं हुए, इस धनुष में ऐसा क्या था कि इतना क्रोधित हो रहे हैं?’ श्रीराम की वाणी सुनकर परशुराम का क्रोध शांत हो गया। राजा जनक शिवकुमार पासवान, परशुराम सतीश कसौधन, राम रोहित पाठक और लक्ष्मण संदीप कुमार कसौधन बने। दर्शकों ने उनके अभिनय की सराहना की। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मंचन देखा। रामलीला समिति के आयोजक कैलाश नाथ कसौधन, अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें श्रीराम की प्रतिमा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat