बस्ती में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरखोरिया की छात्रा शिवांगी विश्वकर्मा को एक घंटे के लिए सोनहा थाने का सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। शिवांगी ने 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने थाने आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्प डेस्क, महिला शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात और मिशन शक्ति कक्ष जैसी जगहों का भ्रमण भी कराया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को छेड़छाड़ से बचाव, साइबर अपराध और आपातकालीन सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्हें 1090, 181, 1076, 112, 1098 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और पुलिस पर उनका विश्वास मजबूत करना था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया › तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। › डुमरियागंज में बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू:किसानों को कृषि निवेश अनुदान देने के लिए राहत पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा › लक्ष्मीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता खत्म:बेलवा खुर्द, एकमा, रजापुर के बच्चों ने जीते कई इनाम, विजेताओं को मिला पुरस्कार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















