Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश राम विवाह यज्ञ में श्रीराम ने धनुष तोड़ा: भवानियापुर-चौलिक्का कुट्टी में स्वयंवर...

राम विवाह यज्ञ में श्रीराम ने धनुष तोड़ा: भवानियापुर-चौलिक्का कुट्टी में स्वयंवर के बाद हुआ विवाह, मेले में झूले और दुकानें लगीं – Ram Vivah Dhanush Yagya at Bhavaniyapur-Chaulikka Kutty Shravasti

जमुनहा पुलिस चौकी के तहत श्रावस्ती जिले के भवानियापुर-चौलिक्का कुट्टी में राम विवाह धनुष यज्ञ हुआ। बाबा प्रसन्न दास कई वर्षों से यह आयोजन करा रहे हैं। इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

.

कार्यक्रम में राजा जनक के दरबार और माता सीता के स्वयंवर का दृश्य दिखाया गया। स्वयंवर में धनुष रखा गया था। मान्यता के अनुसार, जो धनुष तोड़ेगा, उसी से माता सीता का विवाह होगा।

भगवान श्रीराम ने धनुष उठाकर तोड़ा। इसके बाद पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

इसके बाद भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ। रस्में देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।

आयोजन स्थल पर मेले में झूले, खिलौने, मिठाई और अन्य दुकानें लगी थीं। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और लोगों ने खरीदारी की।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से परंपरा के रूप में हो रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों और संस्कृति से जोड़ना है।