Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीज बढ़े: रात में सांस फूलने,...

मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीज बढ़े: रात में सांस फूलने, दिल की परेशानी और सर्पदंश के मरीज पहुंच रहे; खांसी, जुकाम और बुखार के मामले भी बढ़े – Maharajganj District Hospital Health Update

महराजगंज जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में लगातार बदलाव के बीच लोग सांस फूलने, दिल की परेशानी और सर्पदंश के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़े हैं।

.

जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. महेश प्रजापति ने बताया कि रात के समय सांस फूलने और दिल से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। सर्पदंश के मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौसम बदलने पर खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत आम है। लोगों को ठंड से बचना चाहिए और खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।