Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मीरा मऊ में नवदुर्गा महोत्सव में मां की मूर्ति स्थापित:सभी धर्म के...

मीरा मऊ में नवदुर्गा महोत्सव में मां की मूर्ति स्थापित:सभी धर्म के लोगों ने एक साथ मिलजुल कर किया आयोजन

0
0


श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के मीरा मऊ गांव में शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। यहां ग्रामीणों ने मिलकर एक भव्य पंडाल में देवी मां की मूर्ति स्थापित की है। इसमें मां के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है। मुख्य आयोजक सुखराम ने बताया कि यह आयोजन पिछले दो साल से गांव के सभी धर्मों के लोग आपसी सहयोग से कर रहे हैं। सभी वर्ग के लोग मिलजुल कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी सत्येंद्र पाल सिंह ने की। उन्होंने माता रानी की आंखों से पट्टी खोलकर चुनरी ओढ़ाई। मुख्य पुरोहित ने कहा कि राष्ट्र की एकता और उन्नति के लिए ऐसे सामूहिक कार्यक्रम हर जगह होने चाहिए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat