Home लेटेस्ट न्यूज़ साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार घायल:चौक-निचलौल मार्ग पर हादसा, एक...

साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार घायल:चौक-निचलौल मार्ग पर हादसा, एक युवक गंभीर

0
4


चौक-निचलौल मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एचपी गैस गोदाम के पास यह दुर्घटना साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुई। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टीकर निवासी संदेश भारती और पिपरिया मानिकराय निवासी पप्पू राव चौक बाजार से काम निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। एचपी गैस गोदाम के पास निचलौल की ओर से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने चौक पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौक पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक विजेंद्र यादव ने बताया कि संदेश भारती की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं, पप्पू राव का उपचार सीएचसी में ही किया गया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here