Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के दीकौली में घरों के पास खुली नाली:बीमारियों का खतरा, बारिश...

श्रावस्ती के दीकौली में घरों के पास खुली नाली:बीमारियों का खतरा, बारिश में रास्ता और नाली एक होने से बच्चों को परेशानी

0
0


श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में घरों के सामने खुली नाली बह रही है। यह इलाका सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। इस खुली नाली से तेज दुर्गंध आती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और काला ज्वार जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में नाली और सड़क एक हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से नाली का पता नहीं चलता, जिससे छोटे बच्चों के खेलते समय उसमें गिरने का डर रहता है। स्थानीय निवासियों राकेश, उमेश, राम कुमार, दिनेश और तिलक राम ने बताया कि वे इस समस्या से परेशान हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat