Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण...

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण कर संबंधित परिवारों को किया गया सम्मानित, लिया गया फीडबैक

0
5

कोतवाली भिनगा एवं थाना हरदत्त नगर गिरंट में छात्राएं बनीं एक दिवस की थाना प्रभारी

विद्यालय की छात्राओं को थानों का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

श्रावस्ती। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन एवं संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित परिवारजनों को आमंत्रित कर उनके प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान परिवारजनों को आपसी संवाद, सामंजस्य एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम कोतवाली भिनगा, थाना सोनवा, थाना इकौना, थाना मल्हीपुर, थाना गिलौला, थाना सिरसिया, थाना हरदत्त नगर गिरंट एवं महिला थाना की मिशन शक्ति टीमों द्वारा आयोजित किए गए।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा* की मिशन शक्ति टीम द्वारा एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, राजपूत कॉलोनी, भिनगा के विद्यार्थियों को थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा माही को एक दिवस का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा को थाना प्रभारी के दायित्वों, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।इसी क्रम में थाना हरदत्त नगर गिरंट* की मिशन शक्ति टीम द्वारा बनकटवा महोली विद्यालय की छात्राओं को थाना कार्यालय एवं मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता हेतु संचालित व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्रा शालिनी वर्मा पुत्री जगन्नाथ निवासी सतरही, थाना सोनवा, ब्लॉक जमुनहा, जनपद श्रावस्ती* को *एक दिवस का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा को थाना प्रभारी के दायित्वों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया।थाना सिरसिया* की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका इंटर कॉलेज, सिरसिया की छात्राओं को थाना कार्यालय एवं मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, पुलिस सहायता एवं थाने में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, भिनगा की छात्राओं को थाना कार्यालय एवं मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।थाना इकौना* की मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर चौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
शक्ति मोबाइल टीम द्वारा कोतवाली भिनगा क्षेत्रांतर्गत शिशु मंदिर, भिनगा, ग्राम पसियनपुरवा एवं ग्राम गोड़पुरवा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई।श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, पारिवारिक विवादों का संवाद एवं परामर्श के माध्यम से समाधान कराने तथा बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat