Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

0
2

बूथों का भौतिक सत्यापन करायें उपजिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी

श्रावस्ती। जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होने आयोग द्वारा मतदेय स्थल सम्भाजन के सम्बन्ध में निर्गत निर्देश की विस्तृत जानकारी दी। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को वर्तमान मतदेय स्थलों की सूची और 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों की सूची उपलब्ध करायी गयी।जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुर्ननिर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन दिनांक-16.10.2026 से 18.10.2026 तक किया गया है। आपत्तियां एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक-19 अक्टूबर, 2026, मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की तिथि दिनांक- 19 अक्टूबर, 2026, वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जाना दिनांक- 26 अक्टूबर, 2026 है। इसके उपरान्त मतदेय स्थलों का प्रस्ताव 27 अक्टूबर, 2026 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन की कार्यवाही आज 16 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। भौतिक सत्यापन के दौरान ऐसे मतदेय स्थलों का सम्भाजन मतदेय स्थल भवन तथा उससे सम्बद्ध किये जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जायेगा। जिसमें भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जायेगा कि उस मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओ का निवास उस भवन के आस-पास भौतिक रूप से हो। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु समस्त बूथों का भौतिक सत्यापन समय से  करायें। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों से इस संभाजन कार्य में सहयोग हेतु अपील किया है।


जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथिवार जारी कर दिया गया है। जिसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 02-11-2026 तक, एकीकृत मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 12-11-2026, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 12-11-2026 से 11-12-2026 तक, दावों और आपत्तियों का निपटान 28-12-2026 तक, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 04-10-2027 को किया जाएगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उप जिलाधिकारी श्रेया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, कांग्रेस से यशोदा नन्दन शर्मा, मो0 असलम, मो0 नसीम, बसपा से दिनेश गौतम, जिलाध्यक्ष सपा सर्वजीत यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat