BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गुलराजपुर से इनायतनगर सड़क जर्जर:हजारों लोग परेशान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की...

गुलराजपुर से इनायतनगर सड़क जर्जर:हजारों लोग परेशान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में गुलराजपुर चौराहे से इनायतनगर जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क मुख्य मार्ग को जोड़ती है। इस रास्ते से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।