महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के तहत आयोजित इस मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने 31 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया। मरीजों को बीमारी के अनुसार दवा और जरूरी सलाह दी गई। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर और सांस संबंधी संक्रमण के मरीज भी पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर समय पर उपचार और सावधानी बरतने की सलाह दी। वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों को दी दवा मेले में बच्चों में वायरल फीवर के मामले ज्यादा देखे गए। इनमें पांच वर्षीय शाहआलम, आठ वर्षीय अभिज्ञा और छह वर्षीय वासु शामिल रहे। चिकित्साधिकारी ने बच्चों की जांच के बाद परिजनों को जरूरी सावधानियां बताईं और तत्काल दवा उपलब्ध कराई। कान दर्द से लेकर चर्म रोग तक का इलाज वयस्क मरीजों में 45 वर्षीय रीना कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्हें जांच के बाद दवा दी गई। 75 वर्षीय नोक्खेलाल के पेट दर्द का उपचार किया गया। वहीं मधुमेह के पुराने मरीज राजेंद्र, सुधीर और कुरबान भी चिकित्सकीय सलाह लेने पहुंचे। उन्हें नियमित दवा लेने और खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी गई। 45 वर्षीय विमला और 70 वर्षीय बेचन को चर्म रोग के लिए उपचार दिया गया। निरीक्षक ने किया मेले का निरीक्षण जिला कुष्ठ परामर्शदाता एवं आरोग्य मेला निरीक्षक डॉ. अनिल बरनवाल ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी और ट्रेनिंग फार्मासिस्ट सचिन सहानी ने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य टीम ने संभाली व्यवस्थाएं मेले के संचालन में एएनएम किरण सिंह, लैब टेक्नीशियन ऋषिकेश गुप्ता, वार्डबॉय आलोक शुक्ला और चौकीदार आनंद सिंह समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने सहयोग किया। चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने बताया कि अधिकांश मरीज सामान्य वायरल फीवर और सांस संबंधी संक्रमण से पीड़ित थे। समय पर जांच, सलाह और दवा मिलने से उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
नासिरगंज के महादेवा शिवालय में गणेश पूजा:वैदिक मंत्रों से हवन-पूजन, देर...
श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थित महादेवा शिवालय मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना पूरे...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































