विक्रमजोत में रविवार रात ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार जय प्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह हादसा बस्ती-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर रात करीब 8 बजे हुई। घायल जय प्रकाश वर्मा सिटकहा पांडेय के रहने वाले राम केवल के बेटे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत में ई-रिक्शा-बाइक की भिड़ंत:घायल बाइक सवार अयोध्या रेफर, बस्ती-लखनऊ हाईवे पर...
नासिरगंज के महादेवा शिवालय में गणेश पूजा:वैदिक मंत्रों से हवन-पूजन, देर...
श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थित महादेवा शिवालय मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना पूरे...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































