श्रावस्ती जिले के सिरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर देवमन के दत्तनगर गांव में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में नालियों की सही व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को रोज गंदे पानी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। गांव के इसी रास्ते से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी आना-जाना पड़ता है। रास्ते पर कीचड़ होने के कारण फिसलकर गिरने का डर रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। बारिश का पानी जमा होने के साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी रास्ते पर फैल जाता है, जिससे आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, घास और गंदगी के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़ों का भी डर बना रहता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को रास्ते से निकलने में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। उदयराज, बड़कऊ, दिनेश, नीरज और छोटकऊ समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी की सही व्यवस्था करने, रास्ते पर जमा कीचड़ और गंदे पानी की समस्या खत्म करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने जल्द इस परेशानी को दूर करने की मांग की है।
बेटी नहीं होने पर गाय की बछिया को माना लक्ष्मी:श्रावस्ती में...
श्रावस्ती में कई सालों तक मन्नतें मांगने पर भी बेटी नहीं हुई। 12 दिन पहले गाय ने बछिया को जन्म दिया तो परिवार ने...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































