BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश DHO से मारपीट मामले में डॉ. अशोक निदेशालय संबद्ध:सीडीओ करेंगे जांच, डॉ....

DHO से मारपीट मामले में डॉ. अशोक निदेशालय संबद्ध:सीडीओ करेंगे जांच, डॉ. मुकेश सिंह बने कार्यवाहक डीएचओ

बस्ती में जिला होम्योपैथी अधिकारी (डीएचओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह से मारपीट और अभद्रता के मामले में शासन ने कार्रवाई की है। निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर डॉ. अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच बस्ती के सीडीओ को सौंपी गई है। वहीं, डॉ. मुकेश सिंह को कार्यवाहक जिला होम्योपैथी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमएस होम्योपैथी बस्ती मंडल डॉ. मीना पुष्कर ने बताया कि शासन के निर्देश पर डॉ. अशोक कुमार सिंह को निदेशालय से संबद्ध किया गया है। बताया गया कि यह घटना 14 अगस्त को हुई थी। तत्कालीन डीएचओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में मातहत चिकित्सकों की बैठक बुलाई थी। आरोप है कि बैठक में शामिल होने आए चार चिकित्सकों ने डीएचओ के साथ अभद्र व्यवहार किया, गालीगलौज की और उन्हें धमकी भी दी। डीएचओ के अनुसार, कुछ चिकित्सकों से उनका पहले से मनमुटाव चल रहा था। बैठक के दौरान विवाद बढ़ने पर उन्होंने कार्यालय से बाहर निकलने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान चिकित्सकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और रास्ता रोकने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की में उनका मोबाइल फोन गिरकर टूट गया। घटना के बाद डीएचओ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब शासन स्तर से डीएचओ को निदेशालय से संबद्ध करने और मामले की जांच सीडीओ को सौंपने से विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ी है।