Home लेटेस्ट न्यूज़ पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल:शोर मचाने पर...

पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल:शोर मचाने पर भाग निकले, बहराइच पुलिस तलाश में जुटी

0
2


मटेरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात साइकिल सवार युवक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। समोखन निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि निंबिया बेगमपुर गांव के पास पीछे से आए दो बाइक सवार झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गए। घटना के बाद आरोपी शंकरपुर चौराहे की ओर फरार हो गए। राजकुमार के मुताबिक, वह साइकिल से घर लौट रहा था। निंबिया बेगमपुर गांव के पास पुलिया पर वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस जांच में जुटी पीड़ित ने मटेरा थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here