Home लेटेस्ट न्यूज़ महराजगंज के हरपुर पकड़ी के पास ट्रक पलटा:चालक को झपकी आने से...

महराजगंज के हरपुर पकड़ी के पास ट्रक पलटा:चालक को झपकी आने से हादसा, जान-माल सुरक्षित

0
6


महराजगंज में बीती रात घुघली से सिसवा जा रहा एक ट्रक हरपुर पकड़ी चौराहे के पास गड्ढे में गिरकर पलट गया। इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति में था और चालक को झपकी आ गई। झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा और पूरी तरह पलट गया। हादसे में चालक और ट्रक में रखा सामान दोनों सुरक्षित हैं। सुबह होते ही सामान को दूसरे ट्रक में लोड करने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह सामान घुघली से सिसवा जा रहा था और सिसवा के किसी व्यापारी का था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here