श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार में रविवार को कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
गिरंट बाजार निवासी इलियास अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय भांजी फातिमा, पुत्री यूनुस खान, उनके घर के सामने गिरंट-बदला चौराहा मुख्य मार्ग के किनारे खेल रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर चौराहे की ओर से बदला चौराहे जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर से फातिमा के सिर और शरीर पर चोटें आईं। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इलियास अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें
›
मेगा कैंप में 34 विभागों ने लगाए स्टॉल:पात्रों को 2 ट्रैक्टर और दिव्यांगजनों को 10 ट्राई-साइकिल बांटीं
›
पीएचसी पकड़ी रम्हौली में 104 मरीजों का मुफ्त इलाज:डॉ. मदन चौरसिया ने जांच की, मरीजों को दवाएं दीं
›
सीओ कलवारी ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया:दीपावली-छठ से पहले सुरक्षा इंतजाम जांचे, दुकानदारों को आग से बचाव के निर्देश












