गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या, कैसे करें बचाव?

0
3

गर्मी के मौसम में टैनिंग, अनइवन स्किन टोन, मुंहासे, दाग धब्बे और झाइयों की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को लगता है कि गर्मी में सनस्क्रीन लगाने से सब ठीक हो जाएगा। यह हमारे स्किन केयर रूटीन के लिए जरूरी चीज है लेकिन इससे दाग-धब्बे ठीक नहीं होते हैं। ये त्वचा के दाग-धब्बों को नियंत्रित करता है।

 

दाग-धब्बे त्वचा में तब होते हैं जब शरीर अधिक मात्रा में मेलेनिन प्रोड्यूस करता है। ये पिगमेंट ही हमारी त्वचा की रंगत के लिए जिम्मेदार होता है। गर्मी के मौसम में मेलेनिन की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से दाग-धब्बे ज्यादा दिखते हैं। कई लोगों को लगता है कि सिर्फ सनस्क्रीन लगाने से त्वचा सुरक्षित रहती है। ऐसा नहीं है। पिगमेंटेशन के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: राशन से ज्यादा ट्रैवल और OTT पर खर्च, बदल रही है भारतीयों की लाइफस्टाइल

सूरज की किरणें

सूरज से हानिकारक किरणें निकलती है जो पिगमेंटेशन को बढ़ाने का काम करती है। लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ता है। कई लोग सीधा धूप में जाने से बचते हैं लेकिन गर्म टेंपरेचर में काम करते हैं। इस वजह से पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है।

 

सिर्फ वातावरण ही नहीं हार्मोनल असंतुलन, थायराइड डिसऑर्डर और तनाव वजह से भी पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी त्वचा में रेडनेस, मुंहासे, दाग-धब्बे बढ़ते हैं।

सनस्क्रीन लगाते समय न करें ये गलती

ज्यादातर लोग सिर्फ सुबह के समय में सनस्क्रीन लगाते हैं और सोचते हैं कि दिन भर सूरज की हानिकारक किरणों से बचे रहेंगे। आप इस तरह की गलती न करें।

 

सनस्क्रीन कैसे लगाएं?

  • हमेशा एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाएं।
  • हमेशा सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं।
  • हर 2 से 3 घंटे के बाद सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: क्या गर्मी में ऑयली स्किन वालों को स्लगिंग करनी चाहिए?

त्वचा का ध्यान कैसे रखें?

  • घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी लेकर निकलें।
  • धूप में चश्मा लगाकर निकलें।
  • जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
  • दाग-धब्बों को दूर करने के लिए हमेशा त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही दवा लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here