सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष आनंद दुबे की अगुवाई में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनू मिश्रा मौजूद रहे। मंडल उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी और मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन एक सप्ताह तक ‘संकल्प दिवस पखवाड़े’ के रूप में मनाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के जरिए मोदी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। मंडल अध्यक्ष आनंद दुबे ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का साथ दिया है और कोई भेदभाव नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी के नारे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना हर घर में होनी चाहिए। ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। लक्ष्मणपुर बाजार के कार्यकर्ता इस दौरान काफी उत्साहित दिखे।
Home उत्तर प्रदेश मोदी के जन्मदिन पर नुक्कड़ नाटक, सरकारी योजनाएं बताईं:लक्ष्मणपुर बाजार में बीजेपी...
1.675 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:फरेंदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट...
फरेंदा पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई कर 1.675 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से गांजा के...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































