BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्यामदेउरवा में गणपति बप्पा मौर्य की पूजा शुरू:सवा कुंतल लड्डू का भोग...

श्यामदेउरवा में गणपति बप्पा मौर्य की पूजा शुरू:सवा कुंतल लड्डू का भोग लगेगा, 20 सितंबर को विसर्जन

श्यामदेउरवा चौराहे पर झारखंडी शिव मंदिर के पास गणपति भगवान की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा की जा रही है। पंडाल जयकारों से गूंज उठा है। गणपति भगवान को सवा कुंतल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 18 सितंबर को 151 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही राधा रानी की झांकी निकाली जाएगी और रात में कलाकारों द्वारा शिव तांडव कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह पूजा राज अग्रवाल और पंडित ध्यानचंद दुबे के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के साथ की गई। गणपति प्रतिमा का विसर्जन 20 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने यह जानकारी दी। इस दौरान मुकेश पटवा, सोनू, मनीष, धीरज चौधरी, अमन पाण्डेय, राजकुमार, सुरेंद्र चौहान, शिवम जायसवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here