BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ परसरामपुर में लाठी-डंडे से मारपीट, जानमाल की धमकी:पुलिस ने दो आरोपियों के...

परसरामपुर में लाठी-डंडे से मारपीट, जानमाल की धमकी:पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

बस्ती के परसरामपुर थाने में मारपीट और जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीवा तिवारी गांव के शिवपूजन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। जब शोर सुनकर उनके साले और पत्नी बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिवपूजन की शिकायत के आधार पर इसी गांव के रामपूजन तिवारी और हरिपूजन तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here