BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ अमरहवा में बारिश से जलभराव और कीचड़:रास्तों से निकलना मुश्किल, बीमारियों का...

अमरहवा में बारिश से जलभराव और कीचड़:रास्तों से निकलना मुश्किल, बीमारियों का खतरा; ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की

श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के अमरहवा गांव में रुक-रुककर हो रही बारिश से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव में जगह-जगह पानी भर गया है और रास्तों पर कीचड़ फैल गई है। लोगों को रोज इसी पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश के बाद भी कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है। मिट्टी और पानी मिलकर रास्तों को कीचड़ में बदल देते हैं। कई जगहों पर फिसलन होने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। अमरहवा के मुख्य रास्तों से रोज स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। कीचड़ के कारण बच्चों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। वहीं, फिसलन के चलते लोगों को गिरने का डर बना रहता है। असगर अली और जमाई ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव की गलियों से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। वारिस अली, साबिर अली और सद्दाम अली ने बताया कि पानी भरने से ग्रामीणों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नैमूल आर्य ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई पक्का समाधान नहीं हुआ है। खैराती, रामनरेश, छेदी राम आर्य और रामनरेश आर्य समेत दूसरे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से पानी निकासी की सही व्यवस्था करने और खराब रास्तों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here