ब्रिजमनगंज ब्लॉक की ग्राम सभा दुबौलिया में लेहरा स्टेशन से धानी को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। सड़क पर चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता लेहरा रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। यहां से सैकड़ों लोग ट्रेन में सफर करने आते हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से अपने स्कूल जाते हैं। सड़क के किनारे जलभराव की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। यहां आए दिन दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय नागरिक बैजनाथ गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता और नूरे आलम ने इस समस्या पर नाराजगी जताई है।और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस गन्दगी से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है





















