बस्ती साउघाट ग्राम पंचायत के गंधरिया फैज डिहवा गांव में जाने वाला इंटरलॉकिंग रास्ता टूटकर बहुत खराब हो चुका है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर हमेशा कीचड़ और पानी भरा रहता है। दिन हो या रात, साइकिल, मोटरसाइकिल या पैदल चलने वाले लोगों को यहां से गुजरने में बहुत मुश्किल होती है। स्थानीय निवासी वासित अली खान, मोहम्मद हसन, समीम खान और सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने इस रास्ते की मरम्मत के लिए प्रधान से कई बार कहा है। हालांकि, प्रधान हर बार ‘हां, करवा देंगे’ कहकर बात टाल देते हैं।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इंटरलॉकिंग सड़क टूटी:कीचड़-पानी से राहगीर परेशान, प्रधान ने नहीं सुनी शिकायत
डूसू चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा का मामला दिल्ली हाई कोर्ट...
16 सितंबर को दो छात्र संगठनों ने की थी जमकर तोड़फोड़
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई...




























