
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज की नई प्रबंधक सुधा मिश्रा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज सिर्फ शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का एक माध्यम है। सुधा मिश्रा ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्य और आधुनिक शिक्षा का अच्छा माहौल मिले। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक क्षमता को पहचानकर उनकी कमजोरियों को दूर किया जाएगा। प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे विद्यालय के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें, क्योंकि बच्चे की सफलता में विद्यालय और अभिभावक दोनों की बराबर भूमिका होती है। प्रबंधक ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर जागरूक रहें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने साफ किया कि विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को सिर्फ परीक्षा के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि नई प्रबंधकारिणी विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी। विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा और विद्यालय को क्षेत्र में शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनाया जाएगा। नई प्रबंधकारिणी के गठन से संस्था और विद्यालय से जुड़े लोगों में उत्साह है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संस्था के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने काम को निभाने और दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
Home उत्तर प्रदेश दुर्गावती कॉलेज प्रबंधक ने छात्रों के भविष्य पर चर्चा:कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के...













































