अमोढ़ा के चतुर्भुजी मंदिर में मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे। उन्होंने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु इस दिन क्षीरसागर में अपनी करवट बदलते हैं। इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। श्रद्धालुओं ने परंपरा के मुताबिक अनाज, दूध और दही का दान भी किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। मंदिर के बाहर पूजा-पाठ की सामग्री, श्रृंगार और मिठाई की दुकानें भी सजी थीं। मंदिर के महंत अनिल दास महाराज ने बताया कि मंगलवार और परिवर्तिनी एकादशी होने के कारण मंदिर में काफी भीड़ थी।
Home उत्तर प्रदेश परिवर्तिनी एकादशी पर चतुर्भुजी मंदिर में भक्तों की भीड़:भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना...
विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान, चार राज्यों में 23...
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने देश के चार प्रमुख राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र—में विधान परिषद (एलसी) चुनावों की तारीखों की आधिकारिक...
20 साल के आंकड़ों में मानसून का बदलाव, गंगा के मैदान...
नई दिल्ली। देश में मानसूनी बारिश की मात्रा ही नहीं, बल्कि बादलों के बरसने का समय भी तेजी से बदल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष...












































