BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इकौना में बुलडोजर पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक:असलम राईनी बोले- मामले की...

इकौना में बुलडोजर पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक:असलम राईनी बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक असलम राईनी इकौना देहात पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। राईनी ने परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक असलम राईनी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। अखिलेश यादव के सामने मामला रखने की बात राईनी ने कहा कि वह जल्द ही पूरे मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बोले- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है पार्टी पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और वह स्वयं भी हर परिस्थिति में उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रभावित परिवारों की लड़ाई नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी परिवार की लड़ाई है। राईनी ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।