BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: आज सहारनपुर पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बूथ से...

UP: आज सहारनपुर पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बूथ से लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन

UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिमी यूपी में यह उनका महत्वपूर्ण संगठनात्मक दौरा है। पार्टी की ओर से जारी ताजा कार्यक्रम के मुताबिक उनके कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है और सहारनपुर में सुबह से ही स्वागत कार्यक्रम शुरू होंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुबह 9:30 बजे रोहाना टोल, नागल पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद 9:45 बजे नागल, 10 बजे कोलकी टोल प्लाजा, 10:15 बजे ग्रैंड रिजॉर्ट, 10:30 बजे कमिश्नर कार्यालय के सामने दिल्ली रोड और 10:45 बजे टाटा मोटर्स अंबाला रोड पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे सरोवर पोर्टिको होटल पहुंचकर नितिन नबीन संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।

ALSO READ: बखिरा विसर्जन विवाद में दर्ज मुकदमे पर सांसद पप्पू निषाद का पलटवार, बोले -फर्जी केस लगाया

बैठकों में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को लेकर संगठनात्मक समीक्षा इस दौरे का प्रमुख हिस्सा है। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:15 से 2:40 बजे तक संत श्री गुरु रविदास मंदिर के दर्शन एवं कार्यकर्ता के घर भोजन का कार्यक्रम है। इसके बाद 2:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: आज सहारनपुर पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बूथ से लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन appeared first on Breaking Tube.