BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पैनल में सत्यप्रकाश सिंह का चयन:इलाहाबाद हाईकोर्ट के...

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पैनल में सत्यप्रकाश सिंह का चयन:इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता को शुभचिंतकों ने दी बधाई

दुबौलिया के ग्राम कटरिया निवासी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिंह का चयन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिवक्ता पैनल में हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, दोस्तों और परिचितों में खुशी फैल गई। उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि उन्होंने यह उपलब्धि अपनी मेहनत, लगन और कानूनी क्षेत्र में लगातार सक्रियता के दम पर हासिल की है। दोस्तों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपने काम से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उनके चयन को लेकर गांव के अरुण, राजेश, नवीन, राम प्रकाश और कटरिया समेत आसपास के लोगों में भी उत्साह है।