बूढ़ी राप्ती नदी के मुँहचुरवा घाट से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम कपिया निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामगुलाम के अचानक गायब होने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। तलाश के दौरान घाट के पास युवक का मोबाइल, निजी सामान और खून के छींटे मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक, हरिश्चंद्र रात करीब 11 बजे अपने टैम्पू से बढ़नी जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मुँहचुरवा घाट के पास उसके कुछ निजी सामान, मोबाइल फोन और खून के छींटे मिले। सामान और खून के निशान मिलने के बाद परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नदी में NDRF का तलाशी अभियान लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल नदी और उसके आसपास के इलाकों में हरिश्चंद्र की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। युवक के मिलने और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बूढ़ी राप्ती नदी में युवक की तलाश जारी:मुँहचुरवा घाट पर युवक के सामान और खून के छींटे मिले