Home सिद्धार्थनगर कॉटन लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:डुमरियागंज में नींद की झपकी से अनियंत्रित...

कॉटन लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:डुमरियागंज में नींद की झपकी से अनियंत्रित होकर हुआ हादसा

0
0
कॉटन लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:डुमरियागंज में नींद की झपकी से अनियंत्रित होकर हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कॉटन लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भवानीगंज थाना अंतर्गत बयारा-सिलहौरा के बीच बेवा-उतरौला मार्ग पर हुए इस हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद नदीम को मामूली चोटें आईं। हालांकि, किसी अन्य व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई। बताया गया कि ट्रक मुरादाबाद से कॉटन लेकर गुवाहाटी जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक मोहम्मद नदीम को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here