Home लेटेस्ट न्यूज़ किसान हैदर अली रिंग पिट विधि से कर रहे गन्ना:मनकापुर क्षेत्र में...

किसान हैदर अली रिंग पिट विधि से कर रहे गन्ना:मनकापुर क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीक से बेहतर उत्पादन का लक्ष्य

0
0


मनकापुर क्षेत्र के सराय खास गांव में मानसून गन्ना रोपण कार्य प्रगति पर है। गन्ना उत्पादक किसान हैदर अली अपने खेत में रिंग पिट विधि से गन्ने का रोपण कर रहे हैं। रिंग पिट विधि में गन्ने की बुवाई गोलाकार गड्ढों में की जाती है। इस वैज्ञानिक तकनीक का मुख्य उद्देश्य गन्ने की खेती से बेहतर उत्पादन प्राप्त करना है। मानसून के दौरान गन्ने की बुवाई के लिए चीनी मिलें किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। यह क्षेत्र सराय खास जोन के अंतर्गत बीसीएमएल यूनिट मनकापुर से संबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here