BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ तुलसीपुर में इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:अस्पतालों में अलग वार्ड, लोगों...

तुलसीपुर में इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:अस्पतालों में अलग वार्ड, लोगों से सतर्क रहने की अपील

0
1


एच1एन1 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तुलसीपुर के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सर्दी, खांसी और बुखार जैसे सामान्य मौसमी लक्षण इन्फ्लुएंजा के भी हो सकते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय सलाह लें और बीमारी के प्रति कोई लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा के संभावित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मरीजों को अन्य रोगियों से अलग रखकर उचित उपचार प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता इन्फ्लुएंजा के लक्षणों, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बुखार से पीड़ित मरीजों की सूची तैयार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनकी निगरानी और आवश्यकतानुसार टैगिंग की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील दोहराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here